बजट देश हित में - गोपाल कृष्ण अग्रवाल
रायपुर
केन्द्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व राष्ट्रीय सचिव लघु उद्योग भारती गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि वित्तीय वर्ष 21- 22 के लिए वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने विकासशील बजट प्रस्तुत किया है। इस बजट में अधोसंरचना एवं कृषि विकास के लिए सर्वाधिक राशि आवंटित की गई है साथ ही कोविड महामारी के बाद की स्थिति से उबारने हेतु राशि का आवंटन किया गया है। आम जनता के लिए किसी भी प्रकार के कर मैं कोई वृद्धि नहीं की गई है न ही कोई विशेष राहत दी गई है। आयकर के अंतर्गत पेंशनभोगी बुजुर्गों को राहत के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है इसलिए कह सकते हैं कि यह बजट देश के हित में है।

पाठको की राय